MP Board 2nd Exam 2026 : आवेदन तिथि, परीक्षा शुल्‍क और महत्‍वपूर्ण नियम

Mp Board 2nd Exam 205-26 : वर्ष 2026 की हाईस्‍कूल एवं हायर सेकण्‍डरी सर्टिफिकेट द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए संदर्भित पत्र द्वारा विस्‍तृत निदेश जारी किए गए है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JoinButtons.txt Displaying JoinButtons.txt.

MP Board 2nd Exam 2026

Mp Board 10th And 12th Second Exam 2026 : आवेदन प्रक्रिया , समय – सारणी और महत्‍वपूर्ण नियम ?

मध्‍य प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल (MPBSE) , भोपाल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा (Second Paper) के आयोजन के संबंध में आधिकारिक दिशा निर्देश जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्राें के लिए कराया जा रहा जो छात्र परीक्षा में फेल हो गये है या वो परीक्षा देने से वंंचित रह गये थे। या वो अपने अंक मे सुधार लाना चाहते है।
इस लेख मे परीक्षा से जुडी हर छोटे – छोटे जानकारी है जैसे – परीक्षा का फीस , आवेदन कैसे करे और परीक्षा कब होगी । इन सभी बातो पर विस्‍तार से चर्चा करेंगे ।

द्वितीय परीक्षा 2026 की महत्‍वपूर्ण तिथियां (Important Dates) कौन कौन सी है –

MP Board मण्‍डल द्वारा जारी पत्र क्रमांंक 4522 के अनुसार , छात्रों को निम्‍नलिखित समय-सीमा जारी किया है –

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 15 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि – 22 अप्रैल 2026
  • हाईस्‍कूल 10वीं परीक्षा की अवधि – 07 मई 2026 से 19 मई 2026
  • हाईस्‍कूल 12वीं परीक्षा की अवधि – 07 मई 2026 से 25 मई 2026
  • परीक्षा का समय – प्रात: 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

परीक्षा के लिए पात्रता ( Eligibility) –

Mp Board द्वितीय परीक्षा में हर कोई छात्र सम्मिलित नहीं हो सकता है। इसके लिए मण्‍डल ने विशिष्‍ट दिशा निर्देश जारी किया है –

  • पंजीकृत छात्र : केवल वही छात्र इस परीक्षा में बैठ सकते हैं जो छात्र सत्र 2025-26 की प्रथम परीक्षा में पंजीकृत थे।
  • अनुत्‍तीर्ण / अनुपस्थित छात्र : वह छात्र ही आवेदन कर सकते है जो छात्र मुख्‍य परीक्षा के परिणाम में एक या अधिक विषयों में अनुत्‍तीर्ण हुआ हो या वह छात्र जो परीक्षा में अनुपस्थित रहा हो, वही आवेदन कर सकता है।
  • अंक सुधार (Improvement) : वह छात्र जो अपने मुख्‍य परीक्षा के अंको से संतुष्‍ट नहीं है वे छात्र भी आवेदन कर सकता है ।
  • विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं : छात्र केवल उन्‍ही विषयों की परीक्षा दे सकते है जो उन्‍होने प्रथम परीक्षा में दिया था। विषय परिवर्तन का नहीं किया जा सकता है ।

आवेदन कैसे करें ? (How to Apply) –

छात्रों के पास आवेदन करने के दो तरीके है –

  1. एम.पी. ऑनलाइन कियोस्‍क के माध्‍याम से –  छात्र स्‍वयं किसी  नजदीकी एम.पी. ऑनलाइन कियोस्‍क पर जाकर अपनी मुख्‍य परीक्षा का रोल नम्‍बर और विषय की जानकारी देकर आवेदन किया जा सकता है । जो भी शुल्‍क हो उसे भुकतान करना होगा ।
  2. अपनी शिक्षण संस्‍था के माध्‍यम से –  जिस स्‍कूल में वे छात्र अध्‍ययनरत थे , वहां के प्राचार्य को अपनी जानकारी और शुल्‍क जमा करा कर आवेदन कर सकते है। संस्‍था प्रमुख की जिम्‍मेदारी होगी कि वे निर्धारित समय से पहले छात्रों का डेटा और शुल्‍क पोर्टल पर अपडेट करें।

परीक्षा शुल्‍क विवरण (Examination Fees)-

सत्र 2025-26 से हाईस्‍कूल/ हायर सेकेण्‍डरी द्वितीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निम्‍नानुसार शुल्‍क जमा करना होगा –

विषयों की संख्‍या                                   निर्धारित शुल्‍क ( रुपये )

एक विषय हेतु                                       500/-

दो विषय हेतु                                         1000/-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
JoinButtons.txt Displaying JoinButtons.txt.

तीन या चार विषयों तक                          1500/-

चार विषय से अधिक                               2000/-

नोट : संस्‍था के माध्‍यम से आवेदन करने पर 25/- पोर्टल चार्ज अलग से देना होगा । जिससे आपका आवेदन किया जा सके ।

परीक्षा से जुड़े विशेष नियम और निर्देश –

मध्‍य प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल ने परीक्षा के संचालन और परिणाम के संबंध में कुछ नियम बनाया है , जिनका पालन करना आवश्‍यक है :

प्रायोगिक और आंतरिक मूल्‍यांकन ( Practical and Internal Assessment ) 

  • यदि कोई छात्र प्रा्योगिक या आंतरिक परीक्षा में अनुत्‍तीर्ण है, तो उसे अपनी परीक्षा पुन: से देना होगा ।
  • जो छात्र इन भागों में पहले से उत्‍तीर्ण हैं, उन्‍हें द्वितीय परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमती नहीं दिया जायेगा । उनके पुराने अंक ही कैरी ओवर किए जायेगा ।

अंकसूची और परीक्षा परिणाम ( Marksheet and Results )

  • सभी छात्रों की प्रथम परीक्षा की अंकसूची डिजीलॉकर पर उपलब्‍ध रहेगा ।
  • द्वितीय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नई अंकसूची जारी की जायेगा ।
  • द्वितीय परीक्षा के आधार पर कोई भी मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं की जाएगी ।

 पुनर्गणना ( Retotaling )

द्वितीय परीक्षा के परिणाम से असंतुष्‍ट छात्र भी पुनर्गणना और अत्‍तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्‍त करने के लिए आवेदन कर सकते है ।

यह द्वितिय परीक्षा उन सभी विद्या‍र्थियो के लिए एक बहुत अछा मौका है जाे छात्र किसी कारण वश मुख्‍य परीक्षा में पिछड़ गए थे। इस लिए छात्र जल्‍द से जल्‍द आवेन कर के मौका जाने ना दे । और अधिक जानकारी के लिए अपने विद्यायालय से संम्‍पर्क करे और अपने टीचर से सलाह ले । या आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जा कर देख सकते है।

MP Board कक्षा 11वीं भौतिक शास्‍त्र वार्षिक परीक्षा 2025-26 pdf download

Leave a Reply

error: Content is protected !!
Scroll to Top